रांची। दुर्गा पूजा (Durga Puja) की तैयारियां जोरों पर हैं। पंडाल अब आकार लेने लगे हैं। दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने भी कमर कस ली है।
इसके मद्देनजर जेबीवीएनएल रांची एरिया बोर्ड के जीएम पीके श्रीवास्तव ने दुर्गा पूजा (Durga Puja) के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी प्रकार के मरम्मत कार्य के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जीएम ने सारे काम 10 दिनों के अंदर पूरा करने के साथ स्टोर में 100 और 200 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफारमर, इंसुलेटर, तार, स्विच बोर्ड सहित अन्य सामग्री को निकालकर रिजर्व रखने का निर्देश दिया है। वर्तमान में 50 ट्रांसफर्मर और आठ ट्राली ट्रांसफर्मर रिजर्व में हैं।






