जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई घर घर केसीसी अभियान अंतर्गत एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला

किसानों के प्रति संवेदनशील होकर केसीसी ऋण दे बैंक, राज्य सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति की दिशा में प्रतिबद्ध… जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में घर घर केसीसी अभियान के सफल संचालन को लेकर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्रीमति जस्मिका बास्के, जिला अग्रणी प्रबंधक, जिला गव्य विकास पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी बैंकों के समन्वयक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे ।

घर घर केसीसी अभियान 01अक्टूबर से 31दिसंबर तक चलेगा। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने घर घर केसीसी अभियान द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसानों तथा अन्य योग्य किसानों को भी चिन्हित करते हुए केसीसी ऋण सभी बैंकों को देने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही कहा की बैंकों द्वारा केसीसी ऋण का वितरण बिना किसी झिझक के किया जाए। उन्होंने कहा की आजतक किसी भी शाखा प्रमुख पर केसीसी ऋण खराब या एनपीए होने की स्थिति में कोई भी कार्रवाई अब तक के इतिहास में नही हुए है। अतः सभी शाखा प्रमुख केसीसी ऋण देने में उदारता बरतें। जिले में करीब 71102 किसान पीएस किसान सम्मान निधि पाने वाले हैं और उन सभी लाभुकों को केसीसी ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में एलडीएम द्वारा घर घर केसीसी अभियान पर उपस्थित सभी बैंकों के समन्वयक/प्रतिनिधि के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी बैंकों को संबंधित साइट में जाकर अपने सभी शाखाओं के आईडी और पासवर्ड जल्द से जल्द बनाने को कहा गया जिससे सभी शाखाएं अपने पोषक क्षेत्र के शत प्रतिशत किसानों को केसीसी ऋण से आच्छादित करते हुए घर घर केसीसी अभियान को सफल बना सकें। इस अभियान में जिले के सभी बीटीएम/एटीएम, जेएसएलपीएस, पंचायत सदस्यों को भी युद्धस्तर पर कार्य कर उद्देश्य प्राप्त करने की बात कही गई ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई