गोलमुरी के एनटीटीएफ (NTTF) में जमकर हुई पत्थरबाजी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडी टाटा एनटीटीएफ़ में उस वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जब अचानक पत्थरबाजी की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. फिर क्या देखते देखते भीड़ जमा हो गया और पूरा रोड जाम में तब्दील हो गया. बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा बाहर से कुछ युवकों को बुलाकर इस पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें एनटीटीएफ के विद्यार्थी में शामिल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह का विवाद अक्सर यह होते रहता है. जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं. इस मामले में जब एनटीटीएफ के टीचर से इस मामले में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो सीधे हाथ झाड़ते हुए भाग खड़े हुए।






