माहिरा खान ने रचाई शादी, जानें कौन है एक्ट्रेस का हमसफर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने बीते दिन अपने बॉयफ्रेंड सलीम करीम संग शादी कर ली हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पेस्टल लहंगा पहने नजर आ रही हैं। इस लुक में वो बहुत प्यारी लग रही हैं। माहिरा खान का शादी का वीडियो है खास इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि माहिरा खान को जैसे ही सलीम करीम देखते हैं वह इमोशनल हो जाते हैं। उनके इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। माहिरा के मैनेजर अनुषाय तल्हा खान ने इंस्टाग्राम पर उनकी यह खास वीडियो शेयर की थी।

माहिरा खान ने शादी में क्या पहना? माहिरा अपनी दूसरी शादी में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। माहिरा पेस्टल लहंगा में नजर आई इसके साथ उन्होंने घूंघट ले रखा था। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक को मैचिंग डायमंड की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। वही सलीम करीम ब्लैक शेरवानी और ब्लू पगड़ी में नजर आए। कपल एक साथ काफी प्यारे नजर आ रहे थे। कौन हैं सलीम करीम? माहिरा खान के हमसफर सलीम करीम पाकिस्तान के नामी बिजनेसमैन हैं। सलीम करीम सिम्पैसा नाम के फेमस स्टार्ट-अप के सीईओ भी रह चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो माहिरा और सलीम की मुलाकात एक इवेंट में हुई थीं। साल 2020 में खुद माहिरा ने यह कंफर्म किया था कि वह सलीम करीम को डेट कर रही हैं। माहिरा खान ने कब की थी पहली शादी माहिरा खान ने साल 2007 में पहली शादी की थी। एक्ट्रेस का निकाह निर्माता और निर्देशक अली अस्करी से हुआ था। साल 2009 में कपल का एक बेटा भी हुआ था। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और कपल ने अलग होने का फैसला किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित