चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में आज (3 अक्टूबर) 10वां दिन है. इसी के तहत क्वार्टफाइनल में भारतीय टीम और नेपाल के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है.
जायसवाल एशियन गेम्स में पहला शतक जड़ने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं. उन्होंने अब तक बेहद ताबड़तोड़ स्टाइल में बल्लेबाजी की है.
चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारत ने पहली बार क्रिकेट में अपनी टीम उतारी है। इस मैच में भारत के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। रैंकिंग के लिहाज से भारत सीधे क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया। कमजोर बॉलिंग लाइन-अप और छोटे मैदान के चलते मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है।






