*मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत बांट 375 pcs कार डस्टबिन*

दिनांक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में भारत सरकार के कार्यग्रम *स्वच्छ भारत अभियान* के तहत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा
ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 375 से ज्यादा निःशुल्क कार डस्टबिन का वितरण किया।।

अध्यक्ष मोहित मुनका ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर में से एक है। और हमारी शाखा हर वर्ष इस इस अभियान में शामिल होती रही हैं। इस वर्ष शाखा का लक्ष्य है कि पूरे शहर में 1000 से ज्यादा कार डस्टबिन बांटे और अपने जमशेदपुर शहर की खूबसूरती को बनाए रखने में सहायक रहें।।

सचिव सौरव संथोलिया ने कहा की जिस संख्या में हमारे शहर में ट्रैफिक बढ़ गया है और लोग अब ज्यादा से ज्यादा कार में घूमते हैं और जो भी खाने पीने का कचरा रहता है उसे रोड पर ही फेंक देते हैं उसी समस्या को देखते हुए कार डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है ताकि लोग सड़क पर कचरे को नहीं फेंक कर उसे इस डस्टबिन में इकठ्ठा कर लें।।

इस कार्यग्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मोहित मुनका, सचिव सौरव संथोलिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,आलोक अग्रवाल,रोहित अग्रवाल,अंकित मुनका,राहुल चौधरी,अनुज गुप्ता और एकता जयसवाल जी का योगदान रहा।।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई