देश भर में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है.

देश भर में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत आरएएफ 106 बटालियन की टुकड़ी ने साकची में सफाई अभियान चलाया. इस दौरान एसडीओ पियूष सिंह और विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे. यह अभियान साकची गोलचक्कर से शुरू होते हुए जुबली पार्क तक चलाया गया. मौके पर मोजूद कमांडेंट डॉ निशीत कुमार ने बताया कि देश भर में इस अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत एक घंटा श्रमदान कर सफाई की जा रही है. इस अभियान से लोगों को भी सफाई के लिए जागरूक किया जायेगा.

कचड़े को अलग अलग कर फेंके : एसडीओ
मौके पा मौजूद एसडीओ पियूष सिन्हा ने बताया कि आज एक श्रमदान कर यह कार्य किया जा रहा है. लोग शहर को साफ रखे. कचड़े को इधर उधर ना फेंककर कचड़े की गाड़ियों में ही फेंके. इसके अलावा कचड़े से प्लास्टिक, कांच और अन्य चीजों को अलग अलग कर दे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित