जिला में आज 19 नए लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव, 50 अस्पताल से डिस्चार्ज

जिला में आज 19 नए लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव, 50 अस्पताल से डिस्चार्ज

जिले में 29 सितंबर के सैम्पल जांच में 19 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं । डेंगू पॉजिटिव में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत शहरी क्षेत्र में जुगसलाई से 4, कदमा 5, बिष्टुपुर में 1, बारीडीह में 2, साक्ची 2 वहीं गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखण्ड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में परसुडीह 1, करनडीह 1, बागबेड़ा 2 तथा पोटका प्रखंड के 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं।

अबतक कुल 7986 सैम्पल की जांच में 1056 लोग(कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 246 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 16 आईसीयू में, 230 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 50 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित