पंचायत सहायक सचिव की मौत, गणेश विसर्जन के वक्त नाले में हुआ हादसा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विसर्जन करते समय नाले में डूबने से पंचायत सहायक सचिव की मौत हो गई है. यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन के लिए गए बड़े तुमनार के रहने वाले नारायण कुंजाम की नाले में डूबने से मौत हो गई. वह पंचायत के सहायक सचिव पद पर पदस्थ था. यह हादसा गुरुवार देर शाम को हुआ. घटनास्थल पर रात में गोताखोरों की टीम नहीं पहुंच सकी. जिसके बाद आज सुबह गांव के लोगों ने खोजा तो नाले में डूबे युवक का शव मिला. गीदम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित