भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने भाजपा नेता अभय सिंह से घाघीडीह स्थित केंद्रीय कारावास में मुलाकात कियl

जहां भरत सिंह ने अभय सिंह जी से उनका हाल समाचार जाना। भरत सिंह जी ने बताया कि 11 अप्रैल से निरंतर अभय सिंह जी को झूठे आरोपों के कारण जेल में बंद रखा गया है, जो गलत है। हालांकि मामले की जांच चल रही है और हमें पूर्ण विश्वास है कि अभय सिंह जी को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और शीघ्र ही वे कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर समाज में वापसी करेंगे। इस दौरान भरत सिंह के साथ पप्पू सिंह, सुमित श्रीवास्तव, राजेश सिंह, लखविंदर सिंह, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई