मंगेतर को घुमाने ले गया गांव, लड़के के 5 दोस्तों ने ही किया गैंगरेप

झारखंड के चाईबासा में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. दरअसल मंगेतर को एक युवक अपने गांव घुमाने ले गया था, इसी दौरान वहां उसका दोस्त मिल गया. युवक के दोस्त उन्हें एक मकान में ले गए जहां मौजूद अन्य लोगों ने लड़की से गैंगरेप किया.
झारखंड के चाईबासा में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारिजल में गुरुवार की शाम एक युवती को उसका मंगेतर अपने गांव घुमाने ले गया था. इस बात की खबर युवक के एक दोस्त को हो गयी. इसके बाद युवक का दोस्त युवक और मंगेतर से मिला और उन्हें कहीं ठहरने की व्यवस्था कराने के बहाने बारिजल ले गया.  वहां युवक के दोस्त के चार अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे. वहां पहुंचकर सभी लोगों ने मारपीट कर युवक को वहां से भगा दिया और उसके मंगेतर को झाड़ियों में ले जाकर बारी बारी से सभी ने रेप किया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित