झारखंड के लातेहार में भीषण ट्रेन डकैती हुई है. जम्मूतवी जा रही मूरी एक्सप्रेस में डकैतों ने इस घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने ना सिर्फ यात्रियों के पैसे छीने बल्कि उनके साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया. ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने जमकर बवाल काटा झारखंड के लातेहार में एक ट्रेन में भीषण डकैती हुई है. लुटेरों ने ना सिर्फ यात्रियों से पैसों और सामान की लूटपाट की बल्कि उन्हें पीटकर घायल भी कर दिया ये ट्रेन डकैती बरकाकाना रेल खंड के बरवाडीह – छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच हुई है.
मूरी से जम्मूतवी जा रही मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच लुटेरों ने ट्रेन डकैती को अंजाम दिया है. डकैतों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी की और लाखों रुपए लूट लिए. घटना देर रात 12 और 1 बजे के बीच हुई है. सभी डकैत लातेहार स्टेशन से सवार हुए थे.
डकैतों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है. ट्रेन लातेहार से लगभग 11 बजे खुली थी. ट्रेन खुलने के बाद डकैतों ने लूटपाट शुरू की. एस 9 बोगी में बैठी महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया.






