भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हेमंत सोरेन ईडी की जांच से भाग रहे हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. मुझे विश्वास है कि उन्होंने जिस तरह का भ्रष्टाचार किया है, उन्हें किसी भी अदालत से कोई राहत नहीं मिलेगी. उन्हें जांच का सामना करना होग उनके कारनामे लोगों के सामने आएंगे.’
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना करना पड़ेगा. भाजपा ने कहा कि उन्होंने अपने राज्य में ‘जिस तरह का भ्रष्टाचार’ किया है, उससे उन्हें किसी भी अदालत से कोई राहत नहीं मिलेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी के समन के खिलाफ सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था. न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने सोरेन को इस मामले में राहत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय जाने की छूट दी.
भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हेमंत सोरेन ईडी की जांच से भाग रहे हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. मुझे विश्वास है कि उन्होंने जिस तरह का भ्रष्टाचार किया है, उन्हें किसी भी अदालत से कोई राहत नहीं मिलेगी. उन्हें जांच का सामना करना होगा. उनके कारनामे लोगों के सामने आएंगे.’






