पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर सबको चौंका दिया. उन्होंने हरियाणा में देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यक्रम उस कार्यक्रम से दूरी बना ली, जिसमें विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल होने वाले थे. इसके बजाय नीतीश कुमार पटना में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में शामिल होने पहुंच गए. ऐसे में नीतीश कुमार की NDA से नजदीकियों के कयास लगने लगे हैं. हालांकि, अब नीतीश कुमार ने NDA से नजदीकी के सवाल पर जवाब दिया है.
NDA के साथ नजदीकियों की खबरों पर नीतीश कुमार ने कहा, ”आपको पता है कि हमने विपक्षी गठबंधन को एकजुट किया. कौन क्या बोलता है हमें नहीं पता.” हालांकि, जब उनसे देवीलाल की जयंती समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल किया गया, तो नीतीश ने कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी, जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं. हालांकि, इस पर मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा में आज कार्यक्रम है. इसके बाद नीतीश ने कहा कि कौन क्या बोलता है, इससे हमें मतलब नहीं, हम हर तरह से काम कर रहे हैं.






