मानगो शंकोसाई निवासी भाजपा नेता कमलेश्वरी शर्मा के रिश्तेदार घर में बच्चें के जन्म लेने के उपलक्ष में छठियार की पूरी तैयारी हो चुकी थी घर में मिठाइयां बन रही थी घर के लोग इंतजार कर रहे थे कि अस्पताल से छुट्टी कराकर जच्चा और बच्चा घर पहुंचेगा तो लोग खुशियां मनाएंगे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था छुट्टी के पूर्व नर्स ने कहा कि एक सुई दूंगी उसके बाद आप घर चले जाइएगा सुई मिलते ही नवजात शिशु की माता का प्राण पखेरू उड़ गए बच्चा घर पहुंचने के पहले ही अनाथ हो गया स्थानीय लोगों ने मुझे बुलाया मौके में जाकर मैंने कहा कि मामला हत्या का बनता है इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज हो ।मेडिकल बोर्ड के सामने पोस्टमार्टम करा कर दूध का दूध पानी का पानी किया जाए ।






