आजादनगर में लोडेड देसी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार,

जमशेदपुर पुलिस ने छापेमारी कर आजादनगर थाना क्षेत्र जहां पुलिस ने शुक्रवार रात वहां चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की स्कूटी के साथ आसिफ हुसैन को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल भी बरामद किया. जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीती रात नेचर पार्क के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार पुलिस को देखकर भागने लगा. उसे खदेड़कर पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि स्कूटी चोरी की है. तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार बरामद किया गया. आसिफ बीते दिनों आर्म्स एक्ट के मामले में जेल गए अफसर का भाई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित