काम किया है और बेहतर काम करेंगे के संबंध बातें सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय आनंद मुनका ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में कही

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में एतिहासिक कार्य हुए है. जिसमें चैंबर का 15 सदस्यीय दल का पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक का पूरी टीम के साथ चैंबर भवन में चैंबर के सदस्यों के साथ बातचीत करना, टाटा स्टील में वेंडरशीप के लिए चैंबर में कार्यशाला का आयोजन, चैंबर भवन का जीर्णाद्धार, पहली बार जियाडा के भूमि आवंटन कमिटी में चैंबर के सदस्य को प्रतिनिधि के तौर पर स्थान मिला इसके अतिरिक्त कई एतिहासिक कार्य हुए है. वहीं महासचिव के उम्मीदवार को प्रत्याशी मानव केडिया ने कहा कि सत्र 2021-23 में 150 कार्यक्रमों का आयोनज किया गया.
चैंबर का मोबाइल एप्प बनाया गया है जिसके माध्यम चैंबर के सदस्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. वहीं उपाध्यक्ष(ट्रेड एंड कामर्स) के उम्मीदवार अनिल मोदी ने कहा कि सत्र 2021-23 के दौरान पूर्व अध्यक्षों को सम्मान दिया गया. इस क्रम में चैंबर भवन में सभी पूर्व अध्यक्षों का एक फोटो गैलरी का निर्माण किया गया है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा सैरात बाजार के भाड़े में की गई अप्रत्याशीत दृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए इसे वापस लेनमे के लिए मजबूर कर दिया जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली. इसी तरह सरकार द्वारा लगाए मंडी शुल्क के विरोध में चैंबर ने जोरदार आंदोलन किया जिसके परिणाम स्वरुप सरकार को मंडी शुल्क को वापस लेना पड़ा.
टीम मुनका की प्राथमिकताएं
प्राथमिकताओं के संबंध में पुछे गए सवाल के जवाब में विजय आनंद मुनका ने कहा कि टाटा लीज एरिया में रजिस्ट्री की शुरुआत करवाना, जुगसलाई में बिहार सरकार के जमीनों की म्युटेशन शुरू करने के लिए सरकार से वार्ता, वर्षों से लंबित पड़े एयरपोर्ट का निर्माण,ट्रेडिंग क्लस्टर की स्थापना, राज्य में फ़ूड एक्सपर्ट नीति, टाटानगर स्टेशन पर मेडिकल स्टोर, व्यापारियों के लिए बीमा की सुविधा, उद्योग के अलावा पर्यटन शिक्षा चिकित्सा का भी हब बनाना टीम मूनका केडिया की प्राथमिकता है. ये थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रुप से टीम मूनका केडिया की टीम के
उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मखानी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव इंडस्ट्रीज विनोद शर्मा, सचिव पीआरडब्लू लिप्पू शर्मा, कोषाध्य्क्ष सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया) एवं कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी मोहित मूनका, सन्नी संघी, इंदरजीत सिंह बिंद्रा, दीपक चेतानी, बबलू अग्रवाल मिनी, कौशिक मोदी, प्रदीप गुप्ता, मनीष गोयल, मुकेश मित्तल जुगसलाई, पवन नरेडी, उमेश ख़िरवाल, दिलीप काउंटिया, अजय भालोटिया, अशोक गोयल, रोहित अग्रवाल, आकाश मोदी, शुभम सेन, अमिश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अशोक मोदी, सुमन नांगेलिया, प्रीतम जैन, विकाश गढ़वाल, हनु जैन, पीयूष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, आशीष रनपारा, रोहित काबरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अभिषेक काबरा उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई