अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट से लगाई मदद की गुहार

मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अनिल कपूर ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसके तहत अनिल कपूर ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षा की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाम से उपयोग हो रही चीजों पर अनिल कपूर ने नाराजगी व्यक्त की है। अनिल कपूर का मानना है कि इससे उनकी छवि खराब होती है तथा पर्सनैलिटी पर प्रभाव पड़ता है।

अनिल कपूर ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कर अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षा की मांग की है। अनिल की याचिका में बताया गया है कि अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, आवाज और फोटोज के साथ उनकी व्यक्तिगत चीजों का गैरकानूनी उपयोग किया जा रहा है। इससे उनकी छवि पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस पर पाबंदी लगाने के लिए अनिल ने अदालत से समुचित आदेश जारी करने की गुहार लगाई है।

अनिल कपूर की इस अर्जी में विभिन्न सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफार्म्स जैसे जॉन, डज, पर उनके नाम के इनिशियल AK या पुकार के संक्षिप्त नाम या उनके अभिनीत चरित्रों के नाम लखन, मिस्टर इंडिया, मजनू भाई और झक्कास जैसे शब्दों का गलत उपयोग किया गया है। इतना ही नहीं उनके नाम, तस्वीर या अन्य निजी पहचान का अवैध रूप से सार्वजनिक एवं व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। जो कि बिना उनकी अनुमति या जानकारी के धड़ल्ले से हो रहा है। अनिल ने न्यायालय से मांग की कि इसे रोकने के लिए कानूनी उपाय किया जाए तथा आदेश जारी कर कोर्ट एक उदाहरण पेश करे। फिलहाल इस मुद्दे पर अदालत का जवाब आना अभी बाकी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई