पंजाब से बिहार पहुंची हजारों लीटर विदेशी शराब, पुलिस ने जब्त किया कंटेनर

पटना। खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस के लाख दावे के बावजूद राजधानी में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से पटना पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पंजाब से हजारों लीटर विदेशी शराब बिहार पहुंची। सरसों तेल के कार्टून में छिपाकर 500 पेटी विदेशी शराब लाई गई थी। गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने बेऊर मोड़ के पास से शराब से लदा हुआ एक कंटेनर जब्त किया है। पुलिस द्वारा ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की मूल्य लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।