खाने में पेशाब करने के आरोप

मनेंद्रगढ़। छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में अब पेशाबकांड की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बन रहे खाने में भाजपाईयों ने पेशाब कर पूरे खाने को दूषित कर दिया। यह आरोप मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने लगाया है। घटना उनके निर्वाचन क्षेत्र मनेंद्रगढ़ की ही बताई जा रही है। विधायक के इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार करते हुए सबूत पेश करने की चुनौती दे रही है। बताया जा रहा है कि मामला 9 सितंबर का है। 9 सितंबर को फुटबॉल ग्राउंड डोमनहिल चिरमिरी में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया था। इसका आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया था। इस सम्‍मेलन में प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीपीसी चीफ दीपक बैज और विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं को भी शामिल होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण इनमें से कोई भी नेता पहुंच नहीं पाया। इसके बाद विधायक डॉ. जयसवाल और जिला कांग्रेस के नेताओं ने संकल्‍प शिविर को संबोधित किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।