भिलाई। दुर्ग आर्य नगर निवासी नवदृष्टि फाउंडेशन के सक्रीय सदस्य यतीन्द्र चावड़ा ने अपनी माँ रेखा बेन चावड़ा (65 वर्ष ) के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान करवा समाज के सामने उदाहरण पेश किया। जगदीश टेलर्स के संचालक यतीन्द्र चावड़ा लोगों को संस्था के माध्यम से नेत्रदान हेतु लगातार जागरूक करते रहते हैं ऐसे में जब स्वयं के घर मृत्यु हुई तो नेत्रदान करवा उन्होंने साबित किया समाज को जागरूक करना है तो पहल हमें अपने परिवार से करनी होगी। रेखा बेन के निधन के पश्चात पुत्र यतीन्द्र चावड़ा,बहु मनीषा,, स्वर्गीय रेखा बेन की पुत्री स्वीटी बेन,नीतू बेन,सोना बेन,लीसा बेन, एवं पौत्र काव्य व् तनय ने माताजी के नेत्रदान पर सहमति बनाई।
रेखा बेन के निधन की खबर प्राप्त होते ही ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,हरमन दुलाई ,राजेश पारख ,रितेश जैन,प्रभुदयाल उजाला, चावड़ा के निवास पहुंचे व् पुरे समय उपस्थित रहे व् नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ प्रज्ञा ताम्रकार,नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए, डॉ प्रज्ञा ताम्रकार ने कहा जल्द ही कॉर्निया दो लोगों को ट्रांसप्लांट कर दिए जाएंगे एवं चावड़ा परिवार को नेत्रदान हेतु साधुवाद दिया।






