BSP में श्रमिक घायल, हाट मेटल छलकने से झुलसा

भिलाई नगर। आज सुबह भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर स्टील मेल्टिंग शॉप एसएमएस 2 में ठेका श्रमिक के ऊपर हाट मेटल छलकने से करीब 60 फीसदी झुलस गया। उसे तत्काल में मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने के कारण उसे सेक्टर 9 अस्पताल में भेज दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह एसएमएस 2 विभाग में ठेका श्रमिक तुलसी प्रजापति लेडल के समीप कार्य कर रहा था। इसी दौरान लेडल से हॉट मेटल छलक कर ठेका श्रमिक के शरीर पर गिरा, जिसके कारण उसके दोनों हाथ पर एवं चेहरा झुलस गया। उसे तत्काल इलाज के लिए में मेडिकल पोस्ट ले जाया गया था, जहां से उसे सेक्टर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। ठेका श्रमिक गोपाल इंटर प्राइजेज का कर्मचारी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।