सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर के खिलाफ सीबीआई के डीआइजी से शिकायत

जमशेदपुर: मानगो के नीलगिरी कॉलोनी में रहने वाले अरुण कुमार सिंह ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, टेल्को शाखा के ब्रांच मैनेजर मुकेश प्रसाद पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई के डीआईजी से की है। शिकायत में कहा है – मेरी पत्नी अनीता बाला सिंह का तीन लोन अकाउंट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, टेल्को शाखा में है। तीनों अकाउंट मार्च 2022 में मुकेश प्रसाद द्वारा एनपीए घोषित किया गया था। उसके बाद मैं इन तीनों लोन अकाउंट को नियमित करने के लिए कई बार बैंक में जाकर ब्रांच मैनेजर मुकेश प्रसाद से मिला। 21 अगस्त को भी मैं बैंक गया था तो ब्रांच मैनेजर ने कहा कि 10 हजार रुपए रिश्वत देने पर लोन अकाउंट नियमित होगा। मैं ब्रांच मैनेजर को रिश्वत नहीं देना चाहता हूं। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।