जमशेदपुर के सोपोडेरा मिलाप हॉल में श्मशान घाट काली मंदिर कमेटी की बैठक सोमवार की शाम को हुई.

सोपोडेरा शमशान घाट काली मंदिर की आमसभा, नये सिरे से विकसित होगा शमशान घाट और मंदिर, विधायक मंगल कालिंदी हुए हुए शामिल

जमशेदपुर के सोपोडेरा मिलाप हॉल में श्मशान घाट काली मंदिर कमेटी की बैठक सोमवार की शाम को हुई. इस बैठक में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, तोरोप परगना बाबा, माझी बाबा, मुखिया, उप मुखिया, ग्राम प्रधान एंव गणमान्य व्यक्ति संव ग्रामवासी की उपस्थिति में आम सभा हुई. इस बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुहा उर्फ छोटका के वर्षो से हो रही श्मशान घाट, कार्य विस्तार का विवरण प्रोजेक्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो 2002 से लेकर 2023 का विवरण सभी गणमान्य लोगों के बीच प्रस्तत किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो वर्तमान कमेटी कार्य कर रही है, उसका ‘कार्य अभी तक सराहनीय है, इसकी जितनी प्रशाशा की जाये, वह कम है. कमेटी एवं ग्रामवासी ने निर्णय लिया कि इस कमेटी में संरक्षक के रूप में गणमान्य व्यक्ति रखने का निर्णय लिया गया.श्मशान घाट में बन रहे नव शवदाह गृह, जो विधायक सरयू राय द्वारा बनाई जा रही है, उसके लिए कमेटी द्वारा आभार प्रकट किया गया. सभी ग्रामवासी ने निर्णय किया कि श्मशान भूमी में एव उससे संबधित भूभाग पर सिर्फ श्मशान संबधी कार्य किया जाएगा.।।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई