रेलवे ने टाटानगर से दानापुर तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार आरा जंक्शन तक किया है. इसका शुभारंभ सोमवार सुबह 8:15 बजे हुआ. टाटा-दानापुर एक्सप्रेस सुबह 8.15 बजे सोमवार को टाटा से आरा तक के लिए रवाना हुई. यह ट्रेन शाम 7.30 बजे दानापुर, 07.46 बजे बिहटा व 08.35 बजे आरा पहुंचेगी.
इसी तरह आरा से 12 सितंबर की सुबह पांच बजे चलेगी. यह ट्रेन शाम 5.15 बजे बजे टाटानगर पहुंचेगी. टाटा से आरा जाने व आने के क्रम में इस ट्रेन का ठहराव 28 रेलवे स्टेशनों पर होगा. इस ट्रेन के खुलने से आरा-छपरा जाने वाले यात्रियों में हर्ष का माहौल है.






