फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 15 गाड़ियां पहुंची

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली इलाके में सोमवार को एक प्लास्टिक ग्रेन्युल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, सुबह 6:10 बजे भोरगढ़ में एच ब्लॉक, डीएसआईडीसी में आग लगने की कॉल प्राप्त हुई।

गर्ग ने कहा, ”कुल 15 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग को बुझा दिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग तीन मंजिला इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक ग्रेन्युल फैक्ट्री में लगी थी और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।