ट्रक-बस की टक्कर में 4 की मौत, 10 घायल

चित्रदुर्ग: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में सोमवार को गोल्लाहल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 150 के पास एक दुर्घटना में बस में यात्रा कर रहे चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह 3 बजे हुई जब कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) से जुड़ी बस एक ट्रक से टकरा गई। बस रायचूर से बेंगलुरु जा रही थी।

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज चित्रदुर्ग जिला अस्पताल और हिरियुर सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों की पहचान रायचूर की 35 वर्षीय मबम्मा, 40 वर्षीय रमेश, बेंगलुरु की 45 वर्षीय पर्वतम्मा के रूप में की गई। चौथे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।