भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे. अब रिजर्व डे में भी भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी. मगर सोमवार को भी कोलंबो का मौसम अच्छा नजर नहीं आ रहा है.
कोलंबो में सोमवार (11 सितंबर) को मौसम काफी खराब नजर आ रहा है. Accuweather के मुताबिक, इस दिन बारिश की आशंका 99 प्रतिशत है. यानी मुकाबला होने की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं है. दिनभर बादल छाए रहने की आशंका भी 95 प्रतिशत है. हवाओं की गति भी 41 km/h की रहेगी. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बता दें कि रिजर्व डे (11 सितंबर) को इसी प्वाइंट (147/2 (24.1) से भारत की बल्लेबाजी शुरू होगी. मगर मौसम को देखते हुए फैन्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर रिजर्व डे में भी यह मुकाबला बारिश से प्रभावित होता है तो क्या होगा? इसका जवाब यह है कि यदि रिजर्व डे में भी मैच नहीं हो पाता है, तब मैच को रद्द कर दिया जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा.





