डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए गोविंदपुर के मंदिरों में में ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

जमशेदपुर। भारतीय जनसेवक परिषद टीम कि ओर से डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वच्छता अभियान के तहत पिछले कई दिनों से गोविंदपुर के पिछड़े इलाकों में ब्लिचिंग बांटने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगे भी चलता रहेगा । इसी के तहत रविवार को गोविंदपुर के दर्जनों मंदिरों में ब्लिचिंग छिड़काव किया गया ।
जिसमें गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर, साईं मंदिर, दुर्गा मनोकामना मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, माँ काली मंदिर, गोविन्दपुर फाटक, शिव मंदिर, सिंगल, शिव मंदिर, तीन तल्ला, काली मंदिर, एल आई जी, शिव मंदिर, गोवर्धन पार्क, शिव मंदिर, शेष नगर, मनोकामना काली मंदिर, बजरंग अखाड़ा मंदिर, पुराना काली मंदिर समेत अन्य जगहों पर भी ब्लिचिंग का छिड़काव किया गया । सेवा व सहयोग प्रदान करने वालों में भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, परिषद केन्द्रीय प्रवक्ता एवं जिला कांग्रेस सेवा दल के चेयरमैन अरविंद साहू, गोविन्दपुर कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश गौरा, परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, समाजसेवी संतोष सिंह, राजकुमार झा, रोशन सिंह बिट्टू प्रमुख रूप से शामिल हुए ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर टाउन हॉल में हुई बैठक, एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का विद्यार्थियों के हित तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यकता-आधारित एवं पारदर्शी तरीके से पदस्थापन किया गया है