नई दिल्ली: सूर्य की ओर बढ़ रहे Aditya L1 ने अंतरिक्ष से सेल्फी भेजी है। ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को भारतीय स्पेस एजेंसी ने बताया था कि आदित्य एल1 ने अर्थ मैन्युवर के दूसरे चरण को भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। आदित्य एल1 को 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था।






