दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना: IMD

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दिन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत के करीब है। हालांकि, अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इसे शुष्क मौसम का परिणाम कहें या अल नीनो प्रभाव का, सोमवार 4 सितंबर पिछले 123 साल में सितंबर में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा जब पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह 16 सितंबर 1938 (40.6 डिग्री सेल्सियस) के बाद सितंबर का सबसे गर्म दिन था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई