Rashifal Today: सितंबर के पहले दिन किन राशि वालों का रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज के राशिफल में

मेष
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. किसी काम में मन लगाना मुश्किल होगा. आज व्यापार के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है. इस दौरान सावधानी बरतें.

वृष
आज सेहत का खास ख्याल रखें. मन में अशांति रहने वाली है. व्यापार और व्यवसाय में विरोधी वर्ग से सावधान रहें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मिथुन
आज किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें वरना आप फंस सकते हैं. कोई नया काम शुरू न करें. पारिवारिक कलह से भी दूरी बनाकर रखें. व्यवसाय में कोई भी जोखिम न उठाएं.

कर्क
आज किसी भी काम में जोखिम न उठाएं. व्यापार में आज नुकसान झेलना पड़ सकता है. वाणी पर आज संयम रखने में ही समझदारी है. विवादों से दूर रहें.

सिंह
आज का दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है. व्यापार और व्यवसाय में आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. विरोधियों से आज सावधान रहने की जरूरत है.

कन्या
आज मन में अशांत रह सकती है. व्यापार और व्यवसाय में आज धोखा मिल सकता है इसलिए सतर्क रहें. कोई भी बड़ा लेन-देन आज न करें.

तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. सेहत में सुधार होगा. व्यापार में नई पार्टनरशिप से कोई बड़ा काम शुरू कर सकते है. मान-सम्मान में इजाफा होगा.

वृश्चिक
आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है. आज के दिन कोई भी नया काम न शुरू करें. व्यापार में आज नुकसान उठाना पड़ सकता है. मन में अशांति रहेगी.

धनु
आज किसी काम के बारे में बहुत दिनों से सोच रहे हैं तो वह पूरा हो सकता है. परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है. आज व्यापार में फायदा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मकर
आज का दिन अच्छा रहने वाला है. मन खुश रहेगा. व्यापार में मित्रों का साथ मिलने से कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं. सेहत ठीक रहेगी. पुराने विवाद खत्म होंगे.

कुंभ
आज लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं. परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे. व्यापार में किसी को भी बड़ी रकम उधार न दें.

मीन
आपके लिए आज का दिन अच्छा है. व्यापार में आज फायदा होगा. कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. मन भी खुश रहेगा. किसी खास पद से आपको सम्मानित किया जा सकता है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई