उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अंधारझोर गांव पहुंच शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साह, बोले- हुनर को मिलेगी पहचान, शहर में दिलायेंगे उत्पादों के लिए स्थान*

=========================
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम*
*प्रेस विज्ञप्ति- 1157/2023*
*29 अगस्त 2023*

*जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अंधारझोर गांव पहुंच शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साह, बोले- हुनर को मिलेगी पहचान, शहर में दिलायेंगे उत्पादों के लिए स्थान*

*शिल्पकारों ने भावुक होकर गांव आने के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के प्रति आभार जताया*
———————–
*प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आच्छादित किए जाएंगें शिल्पकार, शहर में बनाया जाएगा विश्वकर्मा प्वांइट*

*तबला, मांदर, ढोल, मृदंग आदि के शिल्पकारों के गांव के रूप में होगी अंधारझोर की पहचान*
*जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त*
———————-

जिले के स्थानीय शिल्पकारों के उत्पाद को सही मार्केट तथा उनके उत्पाद को उचित मूल्य मिले इस दिशा में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री लगातार प्रयत्नशील हैं। इसी क्रम में आज बोड़ाम प्रखंड के सुदूर अंधारझोर गांव में शिल्पकारों से मुलाकात करने पहुंचे । मौके पर उन्होने शिल्पकारों से तबला, मांदर, ढोल, मृदंग आदि को बनाने में लगने वाला समय, लागत, निर्माण सामग्री, मार्केट तथा उनके उत्पाद को मिलने वाले मूल्य की जानकारी ली । 70 परिवारों का गांव अधारझोर के ग्रामीणों ने बताया कि कई पीढ़ियों से उनका गांव शिल्पकला को संरक्षित रखने का कार्य कर रहा है लेकिन लागत के अनुपात में मूल्य नहीं मिलने तथा बाजार उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग इससे विमुख भी होने लगे हैं। गांव के बुजुर्ग तो यदा कदा यह कार्य कर भी रहे हैं लेकिन युवा इसमें कम आमदनी को देखते हुए दूसरे पेशा को अपनाने लगे हैं।

अंधारझोर के शिल्पकारों ने उपायुक्त को बताया कि साक्ची संजय मार्केट के पास बने बजरंगबली मंदिर के सामने खाली स्थान में 40-50 वर्षों से दुकान लगाते आ रहे थे जहां से विस्थापित कर दिया गया । प्रमाण स्वरूप उन्होने 1985 का टिस्को बाजार टोल, जमशेदपुर की पर्ची भी दिखाया । वहीं अब बाजार नहीं मिलने से अपने उत्पाद को नहीं बेच पाने एवं इससे उत्पन्न आर्थिक कठिनाईयों से भी अवगत कराया। उन्होने उपायुक्त से जगह उपलब्ध कराने का निवेदन भी किया ।

*जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बढ़ाया हौसला, कहा- बाजार और योजना का लाभ दोनों मिलेगा*

अंधारझोर से लौटने के पश्चात जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त सीधे साक्ची पहुंचे जहां उन्होने संजय मार्केट के पास खाली स्थान में विश्वकर्मा प्वाइंट बनाने की संभावनाओं को देखा । इस प्वाइंट पर शिल्पकारों के लिए मार्केट विकसित करने पर विचार किया गया । वहीं शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 15 हजार रू का टूलकीट उपलब्ध कराने का निर्देश मौके पर मौजूद जिला उद्यमी समन्वयक को दिया । उस गांव की महिलाओं को भी जेएसएलपीएस एवं आरसेटी प्रशिक्षण अंतर्गत मशरूम, अगरबत्ती निर्माण आदि का प्रशिक्षण देते हुए स्वरोजगार से जोड़ने का निदेश दिया गया ।

*अंधारझोर में 30 अगस्त को लगेगा कैम्प*

अंधारझोर में कुछ ग्रामीणों ने पीएम आवास स्वीकृत नहीं होने की बात बताई, उपायुक्त द्वारा अबुआ आवास योजना से आच्छादित किए जाने को लेकर आश्वस्त किया गया । साथ ही बीडीओ बोड़ाम को 30 अगस्त को कैम्प लगाकर आवास नहीं मिलने वाले लाभुकों की सूची बनाने, दिव्यांग, विधवा को पेंशन का लाभ देने का निर्देश दिए । ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी निर्माण के लिए भूमि दान करने की बात कही।

इस दौरान शिल्पकार मेघनाथ रूहिदास, गोपाल रूहिदास सहित अन्य ने भावुक होकर उपायुक्त के गांव आगमन पर खुशी जाहिर किया । गनाधर रूहिदास ने उपायुक्त का फोटो उपहार स्वरूप भेंट किया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई