कलेक्टर ने विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर मोहारा स्थित वेयर हाऊस का किया निरीक्षण

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर मोहारा स्थित वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्टॉक में उपलब्ध मदिरा का निरीक्षण किया और वाहन से मदिरा के लोडिंग-अनलोडिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत आबकारी विभाग की टीम सक्रियतापूर्वक चौकस रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने शराब के आवागमन के संबंध में जानकारी ली तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं पर शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार बार्डर पर बने चेक पोस्ट पर निगरानी रखें। इस दौरान कलेक्टर ने स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वेयर हाऊस की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर गौतम पाटिल, सहायक आयुक्त आबकारी अशोक सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई