नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी द्वारा दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जहां नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट के पास आउट बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।वैसे इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन उपस्थित हुए ।मंत्री चंपई सोरेन ने विद्यार्थियों को उनकी नई जीवन की शुरुआत पर बधाइयां दी और कहां की अपने परिवार की गाड़ी का इंजन है वह माता-पिता के उम्मीद पर खरा उतारे समाज का विकास करें और परिवार को साथ में लेकर चले ।साथ ही उन्होंने नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी की सराहना की और कहा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में यूनिवर्सिटी खोलकर विद्यार्थियों को उनके मुकाम तक पहुंचाने का पर्ण लेने वाले नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी को बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही मंत्री चंपई सोरेन ऐलान किया की nh33 से लेकर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी तक सड़क का निर्माण किया जाएगा ताकि शैक्षणिक वातावरण और सुदृढ़ हो सके उधर यूनिवर्सिटी द्वारा वकील डॉक्टर और इंजीनियर के यूनिवर्सिटी से पास आउट होकर निकलने पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बधाइयां देते हुए शपथ दिलाई।






