सिदगोड़ा आंध्र संगम समिति के गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में रविवार को आंध्र संगम समिति के गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। पुरोहितों की मौजूदगी में वैदिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन हुआ। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। समिति के डॉ. एपी राव एवं उनकी धर्मपत्नी ने पूरी विधि विधान पूजन संपन्न किया। कमिटी के अध्यक्ष वाई आनंद राव ने बताया की इस वर्ष भी भव्य गणेश महोत्सव आयोजित होगी। स्थानीय कुशल कारीगरों द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण की जा रही है। मौके पर विशेष रूप से आंध्र संगम समिति के सी.एच.शंकर राव, ईश्वर राव, वाई आनंद राव, बी. आरसी राव, एनआरके राव, के. राजू राव, अप्पल राजू, रमण राव, महेश, जी नागेश्वर, एन प्रभाकर राव उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित