ए डी यल सोसाइटी में तेलुगु समुदाय मिलन समारोह का आयोजन किया गया

ए डी यल सोसाइटी के वर्तमान कमेटी द्वारा दिनांक 26.8.2023 शनिवार को समिति के प्रांगण में एक तेलुगु समुदाय मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे शहर के लगभग सभी तेलुगू संस्था के गणमान्य व्यक्ति एवं मित्रगण को आमंत्रित किया गया था , कार्यकर्म का मुख्य उद्देश्य समाज एवं संस्था से जुड़े लोगों को संस्था ए डी यल सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक उपलब्धियां ,सामाजिक कला एवं संस्कृति उपलब्धियां, तथा विकास कार्यों का साझा करना एवं आगामी होने वाले विकास कार्यों को उल्लेख करना था।
ए डी यल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वाई ईश्वर राव ने कहा हमारी ओर से यह प्रयास किया जाएगा कि संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को हमारे हर एक कार्य की जानकारी समय-समय पर मिलता रहे और पारदर्शित तरीका से काम करते हुए समिति को आगे बढ़ाया जाएगा जिसमें सभी सदस्यों का सहयोग मिलता रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से समिति के कोषाध्याय श्री पी सिम्हाद्री राव ने सभी विस्तृत जानकारी दी, इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से ट्रस्टी श्री सी वेंकट राव ,अध्यक्ष वाई ईश्वर राव , उपाध्यक्ष एम आर वी मूर्ति, एवं सी एच रमना राव, सचिव यश कमल कुमार, नागेश नायडू, श्री रवि प्रकाश ,कोषाध्यक्ष पी सिम्हाद्री राव, सह कोषाध्यक्ष इ सत्यनारायण राव, डी रामू , प्रशांत कुमार, और समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे,
इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न संस्थाओं के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति जिसमें ए बी एस राम मंदिराम बिष्टपुर, आंध्रा एसोसिएशन कदमा , बी जी विलास कदमा आल झारखंड तेलुगू समाजम, आंध्र समिति टेल्को, लोको राम मंदिर, श्रीवरी सेवा, टिनप्लेट आंध्र समिति एवं जे टीएस जमशेदपुर एवं अन्य संस्था के सदस्य भी उपस्थित थ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना योगदान दिया,

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित