पढ़ाई से परेशान होकर रांची सेक्रेड हार्ट स्कूल के छठी कक्षा के छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी

रांची: एक चौंकाने वाली घटना में, रांची के सेक्रेड हार्ट स्कूल की छठी कक्षा की एक छात्रा ने अपनी पढ़ाई से परेशान होकर स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.

मामला जिले के तुपुदाना स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठी क्लास में पढ़ने वाली आराध्या नाम की लड़की स्कूल में लंच टाइम के दौरान अपनी क्लास से बाहर निकली और सीनियर सेक्शन की तीसरी मंजिल पर पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दी.

स्कूल प्रबंधन ने उसे पारस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर है. पैर में कई जगह फ्रैक्चर है तो हाथ की भी कई हड्डियां टूट गई हैं. उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें हैं. अभी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक बच्ची सुबह 10 और 11 बजे के करीब तीन बार छत पर गई थी. फोरेंसिक टीम ने छत की ऊंचाई भी मापी है. बताया जा रहा है कि लड़की ने करीब 32 फीट ऊपर से छलांग लगाई है.

लड़की ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में पढ़ाई और कम नंबर आने का कारण लिखा है. फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे हैं.

थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या के प्रयास का लग रहा है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित