यूजर्स के लिए WhatsApp ला रहा कमाल का फीचर, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली: WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। जल्द ही वॉट्सऐप पर एक और गजब का फीचर आ रहा है। यह फीचर खासतौर से नए ग्रुप मेंबर्स के लिए होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप ‘Recent History Sharing’ फीचर पर काम कर रहा है, जो विशेष रूप से एंड्रॉइड बीटा वर्जन पर ग्रुप्स में शामिल होने वाले नए मेंबर्स के लिए तैयार किया जा रहा है। वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस फीचर को ग्रुप सेटिंग के अंदर रिलीज किया जाएगा। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए जानते हैं…

अब WhatsApp पर एक खास फीचर का शॉर्टकट ला रहा है। हम बात कर रहे हैं WhatsApp view-once Feature की, जो आपको फोटो और वीडियो अन्य यूजर्स को इस तरह से भेजने की अनुमति देते हैं, जिसे वे केवल एक ही बार देख सकते हैं। लेकिन लगता है कि कंपनी इस इंटरफेस में बदलाव करने वाली है, जो व्यू-वन्स मैसेज भेजना और आसान बना देगा। वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, वॉट्सऐप व्यू-वन्स फोटो और वीडियो के लिए एक नए मैसेज मेनू पर काम कर रहा है, और यह ऐप के फ्यूचर अपडेट में उपलब्ध होगा! इसके अलावा, वॉट्सऐप अन्य प्रकार के मैसेज को व्यू-वन्स मैसेज के रूप में भेजने की क्षमता पर भी काम कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप पर फोटो या वीडियो भेजते समय कैप्शन विंडो में “1” आइकन को टैप करने के बजाय, वॉट्सऐप बीटा का लेटेस्ट वर्जन एक ऐसा फीचर ला रहा है जो यूजर्स को सेंड बटन को दबाकर रखने पर तुरंत व्यू-वन्स मैसेज भेजने देगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित