शुक्रवार को जुस्को गोलचक्कर के निकट मुख्य अतिथि टाटा स्टीलल के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने टीएसयूआइएसएल के लोगो का अनावरण किया.

टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड(टीएसयूआइएसएल) के गठन के 20 वर्ष पूरे होने के पर अवसर पर शुक्रवार को जुस्को गोलचक्कर के निकट मुख्य अतिथि टाटा स्टीलल के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने टीएसयूआइएसएल के लोगो का अनावरण किया. इस अवसर पर टीएसयूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा, जुस्कों कर्मचारी यूनियन के अध्य़क्ष रघुनाथ पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि जमशेदपुर 100 वर्ष से अधिक पुराना शहर है. शहर की नगरिक सुविधाएं टीएसयूआइएसएल द्वारा उपलब्ध कराई जाती है. जो हमारे जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है. शहर का वातावरण बढ़ायी हो, आस पास हरियाली हो, साफ सफाई हो तो इसका हमारे सोच एवं काय करने की क्षमता पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है. यदि हम नागरिक सुविधाओं को लेकर निश्चित रहते है तो यह सीधे तौर पर हमारे कार्य क्षमता को बढ़ाता है. टीएसयूआइएसएल का 20 वर्षों का सफर शानदार रहा है, टीएसयूआइएसएल द्वारा लगातार कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है. टीएसयूआइएसएल का लोगो 20 वर्षों सफर के लिए मिल का पत्थर है. 20वें वर्षगांठ पर टीएसयूआइएसएल द्वारा लगातार कुछ कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा. जसमें शहर के लोग ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ले. अपने नगारिक सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए अपने सुझाव जरुर दे. उल्लेखनीय है कि भारत में अपनी तरह की पहली पहल के तौर पर 2004 में टाटा स्टील के टाउन सर्विसेज डिवीजन से अलग होकर जमशेदपुर यूटिलिटीज एंड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (जुस्को) की स्थापना की गई थी. जुस्को (अब टीएसयूआइएसएल) आज भारत का एकमात्र व्यापक शहरी बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता है. इसकी सेवाओं में इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन प्रोक्योरमेंट (ईपीसी), बिजली वितरण, एकीकृत टाउनशिप प्रबंधन, संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) और रियल एस्टेट शामिल हैं.।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित