रांची: झारखंड में शराब और जमीन घोटाले में ईडी ने राज्य के वित्त मंंत्र डॉ रामेश्वर उरांव के रांची स्थित निजी आवास सहित पांच शहरों में 32 ठिकानों पर बुधवार सुबह से छापामारी शुरू की। रांची के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा में जिन ठिकानों पर छापेमारी हो रही है, वे झारखंड में शराब कारोबार के संचालक रहे योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के हैं। ईडी को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राज्य में शराब कारोबार में घोटाले के जरिए करोड़ों की मनी लांड्रिंग हुई है।






