महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से छेड़खानी की घटना सामने आई है. यहां सड़क पर टहलने निकलने एक शख्स की पत्नी के साथ शराब के नशे में धुत बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही विरोध करने पर मनचलों ने पत्नी के सामने ही शख्स की पिटाई कर दी. फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित का नाम संजय वर्मा बताया जा रहा है. वो स्थानीय भाजपा नेता हैं और सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं. रविवार की रात संजय अपनी पत्नी संग टहलने निकले थे. तभी रास्ते में शराब के नशे में तीन लोग बाइक से आए और उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे. जब उन्होंने विरोध किया तो मनचले संजय के साथ मारपीट करने लगे.






