मुंबई-रांची फ्लाइट में इंडिगो के एक यात्री को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा और बाद में नागपुर के अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की एक उड़ान में एक यात्री को खून की उल्टी होने के बाद सोमवार को नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग के बाद, यात्री को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
अधिकारी के मुताबिक, यात्री को रात करीब 8 बजे उल्टी होने लगी. उसकी पहचान देवानंद तिवारी के रूप में हुई.
केआईएमएस अस्पताल के डीजीएम, ब्रांडिंग और कम्युनिकेशंस, ऐजाज़ शमी ने कहा, 62 वर्षीय तिवारी सीकेडी (क्रोनिक किडनी डिजीज) और तपेदिक से पीड़ित थे और उन्हें खून की उल्टी भी हुई थी।
शमी ने एक बयान में कहा, “उन्हें केआईएमएस अस्पताल में मृत लाया गया था। उनके शव को आगे की प्रक्रियाओं के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।”






