पटना के मरीन ड्राइव पर पिस्टल लहराती युवती की हुई पहचान, पुलिस ने दी ये बड़ी जानकारी

अभी कुछ दिनों पहले पटना के मरीन ड्राइव का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक लड़की बाइक पर पीछे खड़ी होकर हाथों में हथियार लहरा रही थी। पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है और बताया कि लड़की नाबालिग है।

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले बिहार के पटना के जेपी गंगा पथा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक लड़की बाइक पर खड़े होकर हथियार लहरा रही थी। उसके दोनों हाथों में हथियार थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब उसकी पहचान कर ली है।

पुलिस ने कर ली पहचान
मरीन ड्राइव का ये वीडियो जब वायरल हुआ तब पुलिस के पास भी वीडियो पहुंच गया। इस पर संज्ञान लेते हुए सिटी एसपी वैभव शर्मा ने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि, बाइक चलाने वाले युवक का नाम रंगा राव उर्फ विशाल कुमार है। बाइक पर पीछे जो लड़की थी वो नाबालिग है जो पटना सिटी इलाके की रहने वाली है।

पुलिस ने आगे बताया कि रंगा राव अपराधी प्रवृति का आदमी है। कोतवाली और गोपालपुर थाने में उसके खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। वो पिस्टल रंगा राव की है मगर उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्टल नहीं मिली।

Leave a Comment