उलीडीह राम कृष्ण कॉलोनी में मां मनसा पुजा के पंडाल का हुआ उद्घाटन ।

उलीडीह राम कृष्ण कॉलोनी में मां मनसा पुजा के पंडाल का हुआ उद्घाटन ।
मां मनसा बाबा बासुकीनाथ की है अपनी बहन — विकास सिंह
मानगो उलीडीह के रामकृष्ण कॉलोनी में मां मनसा पूजा का भव्य आयोजन किया गया है जिसके पंडाल और पूजा का उद्घाटन विधिवध भाजपा नेता विकास सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किया। पूजा के आयोजन करता शीतल रजक ने बताया पच्चीस वर्षों से लगातार मां मानसा की पूजा धूमधाम से की जाती है । कल महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा । मौके में उपस्थित उद्घाटन कर्ता भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मां मनसा बाबा बासुकीनाथ की बहन है और उनकी पूजा करने से जितने भी जानलेवा हमला करने वाले जानवर जैसे सांप ,बिच्छू, गोजर आदि कभी भी मनुष्य पर हमला नहीं करते हैं पूरा क्षेत्र सुरक्षित रहता है मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, अमरिंदर पासवान ,शीतल रजक ,जीतू गुप्ता ,मनोज ओझा ,राकेश चौबे, राकेश लोधी,वीरेन प्रसाद, राहुल यादव, राम सिंह कुशवाहा ,राकेश मंडल ,शिव साहू ,चुन्नू पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई