तूफान हिलेरी तेज, अमेरिका में बाढ़ का खतरा

वाशिंगटन: राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) के अनुसार, तूफान हिलेरी मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर में तीव्र हो रहा है और इस सप्ताहांत से अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों में संभावित रूप से भारी बारिश और बाढ़ लाने की आशंका है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एनएचसी ने कहा कि गुरुवार रात तक, हिलेरी 120 मील प्रति घंटे की हवाओं और उससे भी तेज झोंकों के साथ श्रेणी तीन तूफान में बदल गई थी। केंद्र ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को कम से कम 130 मील प्रति घंटे की हवाओं के साथ तूफान श्रेणी चार में पहुंच जाएगा। गुरुवार शाम तक तूफान मेक्सिको के काबो सान लुकास से लगभग 445 मील दक्षिण में था। हिलेरी की बारिश दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों में शनिवार की शुरुआत में आ सकती है, और इसका सबसे बुरा प्रभाव 21 अगस्त को कैलिफ़ोर्निया में होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित