जमशेदपुर रंभा कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्र- छात्राओं को सत्र 2021- 22 का छात्रवृत्ति नहीं मिला है

जमशेदपुर रंभा कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्र- छात्राओं को सत्र 2021- 22 का छात्रवृत्ति नहीं मिला है, जिससे छात्र- छात्राओं के समक्ष आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो गई है. गुरुवार को छात्रों की समस्याओं को लेकर भजापा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा. जहां इन्होंने उपायुक्त के नाम एक मांगपत्र सौंपते हुए छात्रवृत्ति भुगतान करने की मांग की है. भाजपा नेता विमल बैठा ने बताया कि राज्य में आदिवासियों की सरकार है. आदिवासी हित की बात करनेवाले मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी छात्र- छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सरकार से अविलंब रंभा कॉलेज के छात्र- छात्राओं को सत्र 2021- 22 का छात्रवृत्ति देने की मांग की. साथ ही चेतावनी दिया कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित