नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, दर्जनों शराब भट्टियों को किया नष्ट
जमशेदपुर जिला पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. गुरुवार को अभियान में तेजी लाते हुए एसएसपी द्वारा गठित टीम ने बिरसानगर और गोविंदपुर थाना क्षेत्र के इलाकों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दर्जन भर से ज्यादा अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया गया है. इस दौरान बिरसानगर थाना प्रभारी भूषण कुमार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक माथुरी, गोविंदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार और उत्पाद विभाग से प्रविण कुमार राणा मौजूद रहे. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत एएसएसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए शराब भट्टियों को नष्ट किया है. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सभी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.






