Rashifal 17 August 2023: संभलकर रहे कन्या समेत ये दो राशियां, आ सकती है मुसीबत, इन जातकों पर बरसेगी विष्णु जी कृपा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि: मेष राशि के लिए दिन मध्यम रहेगा. धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे. बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. किसी के साथ विवाद में न पड़ें. आज कोई नया काम शुरू ना करें. आज बिजनेस में नुकसान का योग बन रहा है. बुरी खबर सुनने को मिल सकती है.

वृषभ राशि: इन जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज मंगल का परिवर्तन संतान पक्ष को मजबूत करेगा. किसी पर गुस्सा न करें, रिश्तों में तनाव आ सकता है. सेहत नरम रह सकती है. छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा. कहीं पर निवेश न करें. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आएगा.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए दिन मंगलकारी ज्यादा नहीं रहेगा. मंगल का परिवर्तन पारिवारिक समस्या दे सकता है. आज अपनी वाणी पर संयम रखें, फालतू के झगड़ों में न पड़े. ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है. नौकरी वालों के लिए दिन ठीक ठाक है.

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. आज मंगल का परिवर्तन भाई-बहन से सहयोग दिलाएगा. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी है. सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है. लव लाइफ थोड़ी परेशान हो सकती है. किसी गरीब की मदद करेंगे.

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का परिवर्तन आपके लिए उत्तम होगा. आज दिन सही रहेगा. नौकरी में तरक्की हो सकती है. पत्नी और पति के बीच झगड़ा हो सकता है. माता पिता और पत्नी में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है.

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. आज मंगल आपकी राशि पर आएगा. गुस्से पर काबू रखें.गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें. आज रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है. किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा. आज संभलकर चलना है बिजनेस में नुकसान हो सकता है.

तुला राशि: तुला राशि के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. सेहत का ख्याल रखना है. आज मंगल का परिवर्तन धन हानि देगा. दांपत्य जीवन में समस्याएं आएगी. शाम को बाहर घूमने जा सकते हैं. आज आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का मन बना सकते हैं. किसी धर्म के कार्य में शामिल हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए दिन ठीक है. आज छात्रों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा. झगड़ा-विवाद से बचें. परिवार में सब मिल जुलकर रहेंगे. कुछ परेशानियों से घिर सकते हैं. ऑफिस में दिन तनाव भरा रहेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं.
धनु राशि: धनु राशि के लिए दिन मध्यम दिखाई दे रहा है. आज परिवार में दिन अच्छा गुजरेगा. सेहत का ख्याल रखें. रूके काम पूरे हो सकते हैं. मां की सेहत का ध्यान रखें. बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं.

मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. बिजनेस ठीक रहेगा. आंखों में परेशानी हो सकती है. आज का दिन शानदार रहेगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा. किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है. आज गुस्से पर काबू रखें, कहीं पर बात बिगड़ सकती है. छात्रों के लिए दिन ठीक है. सेहत नरम रह सकती है.

मीन राशि: मीन राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. सेहत का ख्याल रखें. छात्रों के लिए दिन ठीक है. बिजनेस ठीक रह सकता है. शाम को किसी खास से मुलाकात हो सकती है. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरी में तरक्की हो सकती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई