जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस की 76वां वर्षगांठ पर जमशेदपुर क्रिकेट अकादमी (CAJ) में ध्वजारोहण अभिभावक तुल्य क्रिकेट प्रशिक्षक गुरू श्री राजीव नायर ध्वजारोहण किए इस अवसर पर श्री राजीव नायर ने अपने संबोधन में भारत कैसे विश्व गुरु बनेगा और भारत का अर्थ क्या है? इस पर प्रकाश डाले और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एंव उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी! अपने संबोधन में भारत को परिभाषित करते हुए कहा भारत शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है! भा और रत! भा अर्थ ज्ञान रूपी प्रकाश की खोज और रत का अर्थ निरंतर ज्ञान की खोज में लगा हुआ व्यक्ति! अर्थात विश्व के किसी भी भूखंड में ज्ञान की खोज में लगा व्यक्ति भारत है, भारत तभी विश्व गुरु बन सकता है जब हम सभी भारतीय प्रण ले हम अनुशासित रहेंगे और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे! इस मौके पर शेष नाथ पाठक ने कहा आज, हम सभी यहाँ एक महत्वपूर्ण और गर्वशील दिन के अवसर पर इकट्ठे हुए हैं – स्वतंत्रता दिवस! यह दिन न केवल हमारे देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारी आत्मा के स्वतंत्रता की याद दिलाता है और हमें अपने देश के प्रति प्रेम और समर्पण की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने हमारे देश को आज़ादी दिलाने के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। इस उपलक्ष में अतिथि श्री वेकंट राम, श्री उज्जवल दा, श्री विनोद जी, नन्दू पटेल जी, श्री शेष नाथ पाठक जी एवं “CAJ” प्रशिक्षण संस्थान के उदीयमान क्रिकेटर उपस्थित थे!





